ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

दहेज की आग में बुझी निक्की: पिता ने लगाई न्याय की गुहार…!

ग्रेटर नोएडा में घटी यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी पति विपिन भाटी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। यह मामला दहेज प्रथा की भयावह तस्वीर पेश करता है, जिसने एक मासूम महिला की जान ले ली और पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया।

घटना की रात

गुरुवार की शाम निक्की के लिए मौत का पैगाम लेकर आई। पति विपिन और उसकी मां दया ने मिलकर निक्की पर हमला किया। जब कंचन बीचबचाव के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि विपिन ने निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

वीडियो से सामने आया सच

निक्की की बहन कंचन ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विपिन निक्की पर हाथ उठा रहा है। दूसरी क्लिप में जलती हुई निक्की सीढ़ियों से नीचे गिरती हुई दिखाई देती है। यह दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई।

अस्पताल में जंग और मौत

गंभीर हालत में निक्की को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। उसकी मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया।

ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है, ताकि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जा सके।

एनकाउंटर की कहानी

मेडिकल के लिए ले जाए जाने के दौरान विपिन ने भागने की कोशिश की। इस दौरान सिरसा चौराहे के पास पुलिस और विपिन के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो विपिन के पैर में लगी। इसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि विपिन भागने की कोशिश कर रहा था और उसने सहयोग नहीं किया। मजबूरन पुलिस को गोली चलानी पड़ी। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी है।

निक्की के पिता का आक्रोश

निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला अपनी बेटी की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पिता का बयान

निक्की के पिता ने साफ कहा, “उसकी सास ने उसे मिट्टी का तेल डाला और उसके पति ने उसे आग लगा दी। वे हमेशा दहेज की डिमांड करते रहे। अब उनकी डिमांड पूरी हो गई है। मैंने अपनी बेटी की शादी रिवाजों से कर दी थी। अब जब मेरी बेटी मर चुकी है, तो उनकी दहेज की डिमांड पूरी हो गई है। अनहोनी कार की डिमांड की थी और इसके लिए मेरी बेटी को हमेशा परेशान किया।”

पती का बयान 

 विपिन भाटी ने सफाई देते हुए कहा कि “उसने निक्की की हत्या नहीं की। उसके मुताबिक, “मैंने कुछ नहीं किया, उसने आत्महत्या की है। पति-पत्नी के बीच झगड़े में कोई नई बात नहीं है ।”

ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

समाज में गुस्सा और चर्चा

सोशल मीडिया पर निक्की की मौत और उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। लोग आक्रोश में हैं और लगातार महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। यह घटना महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल की कमी को दर्शाती है।

दहेज प्रथा पर एक गंभीर सवाल

यह मामला केवल निक्की का नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है जो आज भी दहेज की बलि चढ़ रही हैं। आधुनिक समाज में भी दहेज की काली छाया मौजूद है। सख्त कानून और सख्त कार्रवाई ही इसे रोक सकती है।

योगी सरकार की भूमिका

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले भी कई कदम उठाए गए हैं। इसलिए जनता को पूरा विश्वास है कि इस मामले में भी आरोप नहीं लगाया जाएगा। दोषियों को गिरफ्तार करके उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा भुगतनी पड़ेगी।

योगी सरकार ने पुलिस तंत्र को सक्रिय करके सारे सबूत जल्दी से जल्दी इकठ्ठा करने के निर्देश दिए हैं। जांच में कोई कसर ना रहे इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। कोर्ट में मजबूत सबूत पेश करके विपिन को हाजिर किया जाएगा और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की कोशिश की जाएगी।

सरकार का मानना है कि ऐसे गुनो के खिलाफ कदम उठाना ही समझ में डर और सुरक्षा का माहौल बनाना जरूरी है। इस भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर्वृत्ति न हो, ये सरकार का पक्का प्रयास है।

 

हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद !!

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे शेयर करना न भूलें।
आपको यह भी पसंद आ सकता है –
वैष्णो देवी : त्रिकूट पर्वत पर भूस्खलन, श्रद्धालु फंसे, बचाव कार्य शुरू | प्रशासन सतर्क |

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top