मांगें स्वीकार: Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा | आझाद मैदान मुंबई

मनोज जरांगे पाटील का उपोषण समाप्त: सरकार ने मानीं प्रमुख मांगें, जारी किए जी.आर.
मराठा आरक्षण की माँग को लेकर मुंबई के आज़ाद मैदान में पिछले कई दिनों से चल रहा मनोज जरांगे पाटील का आमरण उपोषण मंगलवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुती सरकार ने जरांगे की अधिकांश मांगों को मान लिया और इस संबंध में शासकीय आदेश (जी.आर.) जारी किए।
Manoj Patil ने जी.आर. जारी होने के बाद लिंबू सरबत पीकर अपना उपोषण तोड़ा। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा –
“हमारा सरकार से अब कोई वैर नहीं है। हम चाहते थे कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार यहाँ आकर मेरा उपोषण समाप्त करवाएँ। लेकिन वे बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। राधाकृष्ण विखे पाटील ने हमें पहले उपोषण समाप्त करने का आग्रह किया। जनता के हित को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया।”
इस प्रकार, पाँचवें दिन जरांगे का उपोषण समाप्त हुआ और आज़ाद मैदान में मौजूद हज़ारों समर्थकों ने विजय उत्सव मनाया।

जारी हुए शासकीय आदेश (जी.आर.)

1. दिनांक 02.09.2025 – मराठा समाज की मांगों के संदर्भ में कार्यवाही

मागण्या मान्य : Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा
मागण्या मान्य : Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा

2. हैदराबाद गज़ट जी.आर. – दिनांक 02.09.2025

मागण्या मान्य : Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा
मागण्या मान्य : Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा
मागण्या मान्य : Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा
मागण्या मान्य : Manoj Jarange Patil ने उपोषण छोडा

 

जरांगे समर्थकों में उत्साह

सरकार की ओर से मांगें मान लेने के बाद जरांगे समर्थकों ने आज़ाद मैदान में ढोल-ताशों के साथ आनंद व्यक्त किया। लोग एक-दूसरे को मिठाई बाँटते दिखाई दिए।
जरांगे पाटील ने अपने संबोधन में कहा कि –
“हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, लेकिन सरकार ने जो कदम उठाया है वह सही दिशा में है। अब हमें इस पर नज़र रखनी होगी कि आदेशों का पालन कितनी जल्दी और सही तरीके से होता है।”

हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद !!

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे शेयर करना न भूलें।आपको यह भी पसंद आ सकता है –आझाद मैदान मुंबई : मराठा मोर्चा मनोज जरांगे पाटील को गिरफ्तार करें-वकील गुणरत्न सदावर्ते की मांग

Scroll to Top